- मोरबी सस्पेंशन पुल गिरने से बड़ा हादसा
- मोदी ने किया मृतकों के परिजनों को दो दो लाख देने का एलान
- घायलों को इलाज के लिये दिये जायेंगे पचास हजार
- कांग्रेस ने पूछा 26 अक्टूबर को मरम्मत के बाद कैसे टूट गया पुल ?
- पुल टूटना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य-दिग्विजय सिंह
गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 141 हो गई है। राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख जबकि घायलों को पचास हजार रुपये की मदद का एलान किया है। वहीं कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए सवाल खड़ा किया है कि जब ये पुल 26 अक्टूबर को ही मरम्मत के बाद खोला गया तो पुल कैसे गिर गया?’’इसका जवाब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व मोरबी विधायक व मंत्री बृजेश मेरजा को देना होगा। इस मामले में आईपीसी की धारा गैर इरादतन हत्या (304,308,114) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम अन्य नेताओं ने रविवार को दुख जताया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव मदद करने को कहा है लेकिन, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और रणदीप सुरजेवाला ने इसे ‘‘मानव निर्मित त्रासदी बताया.’’ भाजपा सरकार ने ‘फिटनेस सर्टिफिकेट’ के बग़ैर पुल को जनता के इस्तेमाल के लिये खोलने की इजाज़त कैसे दी? क्या ये चुनाव आचार संहिता लगने से पहले आनन फ़ानन में कर वोट बटोरने के लिये किया गया? पुल की मरम्मत का काम कंपनी/ट्रस्ट को कैसे दिया गया? क्या उनका भाजपा से कनेक्शन (संबंध) है?’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को पूछा कि क्या गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बने केबल पुल का गिरना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उसी वाक्य को दोहरा रहे थे जिसे उन्होंने 31 मार्च, 2016 को कोलकाता में विवेकानंद रोड फ्लाईओवर गिरने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक रैली में इस्तेमाल किया था। उस घटना में भ्री कई लोग मारे गए थे। यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।👇
आज प्रधानमंत्री मोदी का 2016 का एक वीडियो वायरल हो रहा है
जिसमें वो बंगाल में ब्रिज टूटने को भगवान का संदेश बता रहे हैं
अब बताइए आज गुजरात में ब्रिज टूटा है कोई इसे भगवान का संदेश बताकर दिखाए
फिर देखिएगा कैसे गोदी मीडिया सबकुछ छोड़कर उसी के पीछे पड़ जाएगी #ViralVideo pic.twitter.com/fDg6p3Rmze
— Nigar Parveen (@NigarNawab) October 30, 2022