दुबई में बैठकर प्रवीण ने रची ईशापुरम निवासी पत्नी की हत्या की साजिश,नाकाम
उत्तर प्रदेश मेरठ

दुबई में बैठकर प्रवीण ने रची ईशापुरम निवासी पत्नी की हत्या की साजिश,नाकाम

Spread the love
  • दुबई में बैठकर पत्नी की हत्या की साजिश
  • चाल चलन पर शक के चलते चाहता था हत्या
  • भांजे की मदद से हत्या के किये सारे इंतजाम
  • ग्राम करीरा निवासी निशांत त्यागी गिरफ्तार
  • ईशापुरम निवासी प्रियंका पर किया गया था हमला
  • मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौड़ा निवासी प्रवीण है पति
  • दुबई में प्रवीण करता है ड्राइवर की नौकरी

ईशापुरम में बच्चों संग रह रही पत्नी प्रियंका की हत्या की साजिश दुबई में बैठकर उसके पति ने अपने भांजे संग रची थी। मार्च माह में घर आये प्रवीन को अपनी पत्नी के चाल चलन को लेकर शक था, इसी लिये वह उसे मरवाना चाहता था लेकिन उस वक्त जब वह दुबई में हो ताकि मामला लूटपाट का लगे और उस पर पुलिस को शक न हो। मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौड़ा का रहने वाला प्रवीन दुबई में ड्राइवर की नौकरी करता है।

पुलिस के मुताबिक इस कार्य के लिये उसने अपने भांजे राहुल को तैयार किया और राहुल ने बाकी सारे एरेंजमेंट किये। 21 जुलाई को प्रियंका जब बेटे संग बाइक से पुरकाजी जा रही थी तो रास्ते में उस पर हमला कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए भांजे राहुल व ग्राम करीरा निवासी निशांत त्यागी को गिरफ्तार कर मीडिया के समक्ष पेश किया।

घायल महिला प्रियंका

प्रवीण का भांजा राहुल पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम बंशीपुरा थाना दौराला का रहने वाला है जबकि उसका साथी निशांत त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी, ग्राम करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर का निवासी है। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचे व एक बलकटी भी बरामद की है। इस बलकटी से ही प्रियंका के सिर पर  वार किया गया था।

https://youtu.be/IdfKVr4jI24

 

महिला का पति प्रवीण अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह दुबई में बताया गया है। हमले से पूर्व वह बराबर दुबाई में बैठकर मोबाइल के जरिये इन दोनों को  दिशा निर्देश दे रहा था।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *