श्रीकांत त्यागी को रहना होगा अभी जेल, गैंगस्टर मामले में जमानत याचिका खारिज
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

श्रीकांत त्यागी को रहना होगा अभी जेल, गैंगस्टर मामले में जमानत याचिका खारिज

Spread the love
125 Views

भाजपा नेता श्रीकांत मिश्रा के समर्थन में त्यागी समाज इन दिनों भले ही सड़क पर उतरा हुआ हो, लगातार वह भाजपा को देख लेने की चेतावनी दे रहा हो लेकिन ओमेक्स सोसायटी की महिला से बदसलूकी करने के मामले में श्रीकांत की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज गैंगस्टर एक्ट में जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। पुलिस ने पहले से चले आ रहे छह मामलों के बाद तीन और नये मामले होने की जानकारी कोर्ट को दी है।

बता दें कि पिछले 5 अगस्त को नोएडा सेक्टर 93 बी ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने बदसलूकी की थी। इसका तेजी से एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें श्रीकांत मिश्रा गाली गलौज करते व महिला को धक्का मारते देखा गया। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण यह मामला तुरंत ही भाजपा के सिर का दर्द बनता इससे पहले पार्टी ने साफ कह दिया कि पार्टी से श्रीकांत त्यागी का कोई लेना देना नहीं हैं। इस पर विपक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि तमाम बड़े नेताओं संग श्रीकांत त्यागी के फोटो वायरल कर दिये थे। मामला महिला से जुड़ा होने के कारण श्रीकांत त्यागी को न सिर्फ गिरफ्तार किया गया बल्कि सोसायटी में उसके द्वारा किये गये अनाधिकृत निर्माण पर भी बुलडोजर चला दिया गया। आरोप है कि श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी व बच्चों का भी पुलिस ने उत्पीड़न किया। इस उत्पीड़न के खिलाफ ही त्यागी समाज मेरठ कमिश्नरी पर लगातार धरनारत है। समाज इस दौरान लगातार भाजपा सांसद महेश शर्मा व भाजपा को घेरता चला आ रहा है।

अब श्रीकांत त्यागी की गैंगस्टर एक्ट में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। त्यागी को तीन मामलों में पहले ही जमानत मिल गई है। अदालत ने दो दिन में पुलिस को मामले से जुड़े सभी कागजात कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था, जबकि पुलिस की तरफ से पांच दिन का समय मांगा गया था। वह समय सीमा आज पूरा हो रही गई। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा के थाना फेस 2 में दर्ज अन्य तीन मामलों में पहले की जमानत हो चुकी है। श्रीकांत त्यागी के बाकी साथियों की जमानत हो चुकी है वे सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं जबकि श्रीकांत त्यागी अभी जेल में ही है। हालांकि त्यागी समाज व भाकियू नेता मांगेराम त्यागी से हुई बातचीत में भाजपा सांसद महेश शर्मा को यह कहते हुए सुना गया कि अब श्रीकांत त्यागी के मामले हलके करा देने का प्रयास किया जायेगा ताकि उसे आसानी से जमानत मिल सके। इस मामले में चूंकि राजनीति चरम पर है लिहाजा जल्द ही श्रीकांत त्यागी को राहत मिलने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *