बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्ता पलट, हालात बेकाबू
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्ता पलट, हालात बेकाबू

331 Views

बांग्लादेश में पीएम शेख हसीना का तख्ता पलट हो गया है। सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अब सेना अंतरिम सरकार बनायेगी। इससे पूर्व शेख हसीना ने बेकाबू प्रदर्शन को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है करीब चार लाख लोग सड़क पर हैं। इस  बीच, यह भी खबर आयी है कि शेख हसीना ने भारत का रूख कर लिया है और उन्होंने ढाका छोड़ दिया है। सूत्रों ने दावा किया है कि वह दिल्ली आ रही हैं। मौजूदा समय में बांग्लादेश में हालात अब बदतर हो गए हैं। 19 पुलिसकर्मियों की मौत और हिंसा और ज्यादा खतरनाक होने के बाद सेना ने पूरे देश में अब कमान संभाल ली है। ढाका में हालात  बेकाबू बताये जा रहे हैं। पूरे देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारत ने अपनी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना का विमान उतर गया है।

बताया जा रहा है कि करीब चार लाख लोग सड़कों पर हैं। ये लोग राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ कर रहे हैं। पीएम आफिस पर भी प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है। आवास में भी प्रदर्शनकारियों के घुसने व कब्जा कर लेने की सूचनाएं आ रही हैं।

इन हालातों को देखते हुए देश में खुद को असुरक्षित पाते हुए पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। इतना ही नहीं वह ढाका भी छोड़ चुकी हैं। सूत्रों का दावा है कि उनकी फ्लाइट का रूख दिल्ली की तरफ है। वह यहां  भारत में शरण ले सकती हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी बताई गई हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि जो हत्या हुई उस पर न्याय होगा। हमने सभी दलों से बात की। हमारे बीच एक अच्छी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। हम अंतरिम सरकार का गठन करके शासन करेंगे। हमारे देश का नुकसान हो रहा है। संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुझे दायित्व दीजिए, मैं सब संभाल लूंगा।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *