शादाब जकाती ने शारीरिक व मानसिक शोषण मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी-चांदनी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

शादाब जकाती ने शारीरिक व मानसिक शोषण मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी-चांदनी

Spread the love

इऱम के पति के बाद अब झारखंड की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती ने शारीरिक व मानसिक शोषण कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। चांदनी नामक इस महिला ने आरोप गया है कि वह अपने यू ट्यूब चैनल को मोनोटाइज कराने व अधिक व्यूज के लालच में शादाब जकाती के संपर्क में आयी थी। इस दौरान अपने घर पर रखकर उसने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया है। इतना ही नहीं चांदनी ने शादाब की पत्नी पर  भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तब्बसुम उर्फ चांदनी का यह भी कहना है कि इस गंदगी में फंसकर कई मर्तबा उसके मन में सुसाइड का ख्याल आया लेकिन परिवार का ध्यान आ गया। फिर उसके पति ने उसका साथ दिया और इसके खिलाफ खड़े होने के लिये प्रेरित किया।  दरअसल, मूलरूप से झारखंड की रहने वाली यह महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम है, जो साल 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थी। महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक सोनू प्रजापति से लव मैरिज की थी, जिस कारण उसे गांव छोड़ना पड़ा। यहां आकर वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी। उसका पति बैट्री का काम करता था, जो अकसर बाहर ही रहता था। परिवार में उसका एक बेटा भी है।

चांदनी उर्फ तबस्सुम का कहना है कि  फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंचौली निवासी शादाब जकाती से हुई। सोशल मीडिया के जरिए वह उससे मिली थी। उसकी रील देखने के बाद शादाब ने उसे अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया। वह अपनी रील में उसे रखता। काफी रील उसकी ऐसी हैं, जिसमें वह शादाब जकाती के साथ है।

चांदनी का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि वास्तव में शादाब जकाती उसकी मदद करना चाहता है, इसलिए अपने घर पर भी काम दिया है। लेकिन धीरे-धीरे वह उसकी हरकतों को समझने लगी। शादाब ने मुझे एक साल से बंधक बनाकर रखा। घर के सारे काम कराने लगा। एक दिन विरोध करने पर उसने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। यहां तक कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। वह बहुत डर गई। इसका फायदा उठाकर शादाब और उसका परिवार शोषण करने लगा।

वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv