
भ्रष्टाचार फैला रखा है अधि.अभियंता आफताब अहमद ने-नवीन गुप्ता
14 Views
- अधिशासी अभियंता आफताब अहमद पर गंभीर आरोप
- भ्रष्टाचार फैला रखा है आफताब अहमद ने-नवीन
- परिषद में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार की भ्रष्टाचार
- जिन्होंने निर्माण कराये उन अभियंताओं की संपत्ति की जांच हो
- निर्माण कराने वाले अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई हो-नवीन
- अगले चुनाव में भाजपा पर इसका असर निश्चित पड़ेगा-गुप्ता
- डेढ़ करोड़ में तोड़ने की निविदा भ्रष्टाचार का साक्षात सबूत
आवास एवं विकास परिषद की आवासीय योजनाओं में ऐसे ही तो रिहायशी इलाकों में दुकानें व बड़े बड़े कॉम्प्लेक्स नहीं बन गये। परिषद के अभियंताओं ने इन्हें बनवाने में पैंट से बाहर आ रहे अपने पेट खूब भरे। अब इन्हें तोड़ने की बात कही जा रही है। जैसे सोते से नींद से जागे परिषद के अभियंता अब धडल्ले से नोटिस जारी कर रहे हैं। सेंट्रल मार्केट के 661/1 पर बने काम्पलेक्स को ध्वस्त करने का सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुका है। आज इसे व अन्य रिहायशी प्लाटों में बने कॉम्प्लेक्स व दुकानों को बचाने के लिये सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों ने सभा की। सभा में ही संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।
बाद में फर्स्ट बाइट.टीवी से वार्ता करते हुए नवीन गुप्ता ने कहा कि परिषद के ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारी भ्रष्ट हैं, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद सबके भ्रष्टाचार की जड़ है। आफताब अहमद व्यापारियों व आम लोगों को लूटने में लगा हुआ है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष का यह भी कहना है कि सरकार हमारी है, अफसर हमारे हैं, और व्यापारी भी, लेकिन हमारे व्यापारियों को ही विभाग सर्वाधिक लूट रहे हैं। इसका असर आने वाले चुनाव पर अवश्य पड़ेगा।
Follow us on 
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/