श्रीकांत त्यागी की तलाश जोरों पर,त्यागी समाज ने कहा एकतरफा कार्यवाही है ये
BREAKING उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर

श्रीकांत त्यागी की तलाश जोरों पर,त्यागी समाज ने कहा एकतरफा कार्यवाही है ये

Spread the love
145 Views

  • नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में विवाद
  • गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने की थी महिला से अभ्रदता
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हुई भाजपा की किरकिरी
  • सोमवार को श्रीकांत के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
  • सांसद महेश शर्मा को भी बनाया गया निशाना

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का मामला तूल पकड़ चुका है। एक तरफ जहां भारी फजीहत होने के बाद पुलिस, प्रशासन और शासन को उसके खिलाफ बुलडोजर व 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने जैसा कदम उठाना पड़ा है वहीं श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग भी खड़े होते नजर आ रहे हैं। सोमवार को गाजियाबाद के प्रीतम फार्म गोविंदपुरम में हुई त्यागी समाज की सभा में संपूर्ण कार्यवाही को एकतरफा व दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जताई गई कि भाजपा ने श्रीकांत त्यागी से एकदम ही यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि पार्टी का उससे कोई लेना देना नहीं हैं। एसएसपी के माध्यम से सीएम योगी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर भाजपा सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

grand omex noida

पिछले तीन दिन में जो सोसायटी एकदम से सुर्खी बन गयी है वह नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी है। यहां रहने वाला हर शख्स अपनी अलग पहचान रखता है। उनमें से ही एक है भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी। हाल ही में सोसायटी की एक महिला से अभ्रदता करने के बाद यह सोसायटी व श्रीकांत त्यागी चर्चा में आ गया। भाजपा के तमाम दिग्गजों का करीबी श्रीकांत त्यागी खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एडवाइजर बताते हुए रौब गालिब करता चला आ रहा था। कार पर लगे उत्तर प्रदेश सरकार के स्टीकर इस बात की चुगली करने के लिये पर्याप्त है।

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर।

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने पर कहा था कि श्रीकांत का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। इस पर विपक्ष ने तमाम वे फोटो जारी कर दिये थे जिनमें श्रीकांत त्यागी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। फजीयत होने पर आज पुलिस, प्रशासन व शासन के सख्त कदम उठाये जाने के बाद उसके घर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इसके अलावा अन्य संपत्ति पर भी शिकंजा कस दिया गया।

आज गाजियाबाद में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की तरफ से एसएसपी को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी के साथ एकतरफा कार्यवाही करते हुए उसकी पत्नी व बच्चों संग अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जो अनुचित है।

त्यागी समाज के लोग एकतरफा कार्यवाही का विरोध करते हुए

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *