पार्टी का नया अध्यक्ष रिमोट से चलेगा यह कहना प्रत्याशियों की योग्यता का अपमान-राहुल गांधी
BREAKING राष्ट्रीय

पार्टी का नया अध्यक्ष रिमोट से चलेगा यह कहना प्रत्याशियों की योग्यता का अपमान-राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा को परेशानी में डाल रखा है। परेशानी की खास वजह है यात्रा के दौरान राहुल गांधी को मिलने वाला समर्थन। सभी आयु वर्ग के लोग राहुल गांधी का भाव विभोर होते हुए स्वागत कर रहे हैं। आज कर्नाटक के तुरूवेकेरे में राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नया पार्टी अध्यक्ष रिमोट अध्यक्ष होगा यह कहना पार्टी अध्यक्ष पद के लिये खड़े प्रत्याशियों का अपमान है।

तुरुवेकेरे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से कई सवाल पूछे गए थे। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल से चलेगा ? इस पर राहुल गांधी ने कहा, ”हमारे दो नेता जो पार्टी अध्यक्ष के लिए खड़े हैं वे पूरी तरह काबिल हैं, उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच रही है। ऐसे में उनके बारे में कहना कि वे रिमाट कंट्रोल से चलेंगे, यह उनका अपमान है.”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *