सरधना: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक
सरधना थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान रणवीर की 5 बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।लेकिन पुलिस कार्य से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
जानकारी के मुताबिक गांव मल्लापुर के जंगल में रणवीर पुत्र धर्मवीर के खेत हैं। आज उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकली और फसल में आग लग गई। जिसमें उनके खेतों में खड़ी 5 बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर ग्रामीणों पहुंचे तो फसल तब तक जल चुकी थी। जबकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बाकी बची आग पर काबू पाया।
वहीं राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लेखपाल नितिन यादव ने मौका मुआयना किया।किसान रणवीर का कहना है कि जली हुई फसल की कीमत लगभग ₹80,000 है। किसान ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है


2 Comments
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.