संयुक्त व्यापार संघ को बड़ा झटका, महामंत्री संजय जैन के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित
संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) व राजनीतिक दबाव को दरकिनार रखते हुए आज आपूर्ति विभाग ने संघ महामंत्री संजय जैन के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। आपूर्ति विभाग को हाल ही में मारे गये छापे में पंप से ब्राउजर मिला था। इस ब्राउजर के माध्यम से डीजल अथवा पेट्रोल इधर से उधर पहुंचाया जाता है। आपूर्ति विभाग का कहना है कि संजय जैन के पास इस ब्राउजर की अनुमति नहीं थी, इसके अलावा इससे मिलावट के कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। छापेमारी के बीच, उस वाहन ( ब्राउजर) को वहां से आननफानन में हटा दिया गया था। आरोप यहां तक है कि आपूर्ति विभाग स्टाफ से मारपीट की घटना कैद होने के बाद पेट्रोल पंप से सीसीटीवी का डीवीआर भी हटा दिया गया था।
मेरठ में लंबे समय से तेल का काला खेल चला आ रहा है। समय समय पर आपूर्ति या फिर पुलिस विभाग द्वारा की गई छापेमारी में इस काले धंधे का भंडाफोड़ भी होता रहा है लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात रहे हैं। कुछ समय पूर्व ही आपूर्ति विभाग की संलिप्पता पाते हुए पुलिस ने शहर के तमाम बड़े पेट्रोल पंपों पर छापा मार कर घटतौली व मिलावट के खेल को पकड़ा था। इस दौरान अध्य्यन स्कूल के निदेशक व रति राम खूब चंद के संचालक संजय कुमार का नाम भी खूब चर्चा में आया था। उनके गोदाम से 70 हजार लीटर अवैध केरोसिन का स्टॉक पाया गया था। इस पर संजय के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
( विस्तार से घटना देखिये 👇)
बावजूद इसके यह मामला जिस तेजी से परवान चढ़ा था, ऊंच्ची पकड़ व राजनीतिक संबंधों काउतनी ही तेजी से चर्चा के केंद्र से बाहर हो गया। अब ताजा मामला संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुट के महामंत्री संजय जैन से जुड़ा है। नौ अगस्त को इनके सूरजकुंड स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति विभाग ने छापा मारा था। यहां खड़े ब्राउजर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब पंप संचालक नहीं दे पाये। यहां मारपीट हुई और विभागीय लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया गया। कई लोगों को चोट आईं।

इस धांधली के खिलाफ संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी खुल कर सामने आये। रति राम खूब चंद के अवैध भंडारण पर भी उन्होंने खूल कर संजय कुमार का पक्ष लिया था। नवीन गुप्ता ने आरोप लगाया कि पंप संचालक संजय जैन से विभागीय लोगों द्वारा पचास हजार रुपये की मांग की गई थी। नवीन गुप्ता व पंप संचालक संजय जैन के इस आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पेट्रोल डीजल के इस काले खेल में विभगीय अफसरों व स्टाफ की मिलीभगत से कभी इनकार नहीं किया गया है। रिश्वतखोरी के आरोपों की स्याही विभागीय अफसरों के सफेद कपड़ों को स्याह करती रही है। आज आपूर्ति विभाग ने संजय जैन के सूरज कुंड स्थित पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/