संगीत सोम को अब फिर मिली जान से मारने की धमकी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

संगीत सोम को अब फिर मिली जान से मारने की धमकी

Spread the love

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम को एक बार  फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कॅाल,मैसेज व वीडियो कॅाल के माध्यम से मिले हैं। भाजपा के पूर्व विधायक का मानना है कि बाग्लादेश के खिलाड़ी के चयन के विरोध में उनके द्वारा उठाये गये कदम के बाद यह धमकी मिली है। बावजूद इसके वह सनातन की आवाज बराबर उठाते रहेंगे।  बता दें कि काफी समय पूर्व उनके आवासीय परिसर पर 2018 में फायरिंग व हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना भी हुई थी।

संगीत सोम और उनके निजी सचिव के व्हाट्सएप नंबर पर बंगाली भाषा में मैसेज और कॉल आए हैं। कॉल करने वाले ने उन्हें ‘जहन्नुम’ भेजने और उनके पूरे परिवार को मारने की चेतावनी दी है।  यह धमकियां उनके उस बयान के बाद मिल रही हैं जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर करने के फैसले की सराहना की थी और शाहरुख खान (KKR के मालिक) की आलोचना की थी।
धमकी देने वाले ने भारत के उन न्यूज चैनलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की खबरें दिखा रहे हैं।  मेरठ के सरधना थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कॉल की लोकेशन और संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही हैं।
उधर संगीत सोम का कहना है कि वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और ‘सनातनियों’ के हक के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

बता दें कि सितंबर 2018 में भाजपा नेता संगीत सोम के मेरठ स्थित आवास पर हमला हुआ था, जिसमें हमलावरों ने एक हैंड ग्रेनेड फेंका था। यह हमला 27 सितंबर 2018 को तड़के करीब 12:45 से 1:00 बजे के बीच हुआ  बताया गया था। उस समय संगीत सोम घर के अंदर ही मौजूद थे। कार में आए अज्ञात बदमाशों ने  फायरिंग कर भागते हुए हैंड ग्रेनेड फेंका था। हमलावरों द्वारा फेंका गया यह ग्रेनेड फटा नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तब पुलिस को मौके से एक बिना पिन वाला हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खाली खोखे मिले थे।

दरअसल, हमले के समय संगीत सोम को ‘जेड’ (Z) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उस समय संगीत सोम ने बताया था कि उन्हें करीब दो साल पहले (2015-2016 के दौरान) ग्रेनेड से हमला करने की धमकी मिली थी। यह पुरानी घटना वर्तमान में (जनवरी 2026 में) मिल रही नई धमकियों के संदर्भ में फिर से चर्चा में है।

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv