चोरी के इरादे से घर में घुसे शख्स ने सैफ अली को चाकू मारे, गंभीर
BREAKING मुख्य ख़बर मुंबई राष्ट्रीय

चोरी के इरादे से घर में घुसे शख्स ने सैफ अली को चाकू मारे, गंभीर

9,436 Views

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बीती रात उनके घर में चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले,पीठ,हाथ सिर पर करीब छह जगह चाकू लगा है।  उन्हें देर रात करीब साढ़े तीन बजे लीलावती हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुबह पुलिस ने उनके घर पहुंचकर जांच पड़ताल तेज कर दी है।

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है। सैफ पर यह हमला क्यों और कब किया गया इसे लेकर भी दो बयान सामने आ रहे हैं। सैफ की टीम का कहना है कि उनके घर में चोरी की कोशिश की गई है। फिलहाल लीलावती अस्पताल में डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं। हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी भी जख्मी हुआ है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

वहीं डीसीपी दीक्षित गेदाम का कहना है कि सैफ अली खान खार के फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले वे घायल हो गए।

​​​​हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था। फिलहाल, मुंबई पुलिस सैफ के घर से तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/