रामलला की मूर्ति आज पहुंचेगी गर्भगृह में
BREAKING उत्तर प्रदेश

रामलला की मूर्ति आज पहुंचेगी गर्भगृह में

Spread the love

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को आज तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर पौने एक बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी।

इससे पहले 17 जनवरी को गर्भ गृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था। इस दौरान मूर्ति को परिसर भ्रमण कराना था, लेकिन भारी होने के कारण इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति परिसर में घुमाई गई।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *