मेरठ के राम,हनुमान व वाल्मीकि मंदिरों में 14 से 22 तक होगी रामकथा व अन्य आयोजन
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ के राम,हनुमान व वाल्मीकि मंदिरों में 14 से 22 तक होगी रामकथा व अन्य आयोजन

72 Views

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के रंग में मेरठ भी रंगने जा रहा है। इसके लिये जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियों शुरू कर दी हैं। माहौल को राममय बनाने के लिये 14 से 22 जनवरी तक जिले के राम मंदिर, हनुमान मंदिर व वाल्मीकि मंदिरों में राम कथा, रामायण पाठ,भजन व कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्री राम जी के आदर्शां, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को इस अभियान से जोडा जायेगा। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण/रामचरित मानस का पाठ/सुंदरकांड आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नगर निकायों में नगर संकीर्तनों का आयोजन किया जायेगा जिसमें स्थानीय भजन/कीर्तन मंडलियों को सम्मिलित करते हुए नगरो में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी बिछावन, ध्वनि, प्रकाश, सूक्ष्म जलपान आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बताया कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक जनपद के राम मंदिरो, हनुमान मंदिरो, वाल्मीकि मंदिरो आदि में रामकथा, रामायाण-पाठ, भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। वाल्मीकि रामयाण में उल्लिखित श्री राम जी के आदर्शां, मानव मूल्यो, सामाजिक मूल्यो का प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को इस अभियान से जोडा जायेगा। मंदिरो में दीप प्रज्ज्वलन/दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण/रामचरित मानस का पाठ/सुंदरकांड आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नगर निकायो में नगर संकीर्तनो का आयोजन किया जायेगा जिसमें स्थानीय भजन/कीर्तन मंडलियो को सम्मिलित करते हुये नगरो में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी बिछावन, ध्वनि, प्रकाश, सूक्ष्म जलपान आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

इसी क्रम में उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ को पत्र भेज कर जनपद के श्री राम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री वाल्मीकि मंदिर तथा रामायण से संबंधित अन्य मंदिरो का पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन, मंदिर प्रबंधक का नाम एवं दूरभाष नंबर, मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की तिथि, कलाकार का नाम, दूरभाष नंबर आदि की सूचना तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी मेरठ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *