राकेश कुमार मिश्रा को मिला मेरठ एसपी देहात का दायित्व
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

राकेश कुमार मिश्रा को मिला मेरठ एसपी देहात का दायित्व

Spread the love
709 Views

यूपी के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। स्थानान्तरित किये गये अफसरों में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर भी शामिल हैं। कमलेश  बहादुर सिंह को आगरा बिजली विभाग में स्थानान्तरित किया गया है। वह करीब एक साल मेरठ में तैनात रहे। उनकी जगह बुलंदशहर के एसपी क्राइम राकेश कुमार मिश्रा को भेजा गया है। इस क्रम में यूपी में सत्रह एएसपी भी स्थानान्तरित किये गये हैं।

आज स्थानान्तरित किये गये अफसरों में पंकज कुमार सिंह एडीसीपी लखनऊ बनाये गये हैं। लाल प्रताप सिंह ASP एसटीएफ लखनऊ। अरविंद वर्मा SP सिटी जौनपुर बने। अर्चना सिंह एडीसीपी कानपुर बनीं। पूनम सिरोही एडीसीपी आगरा बनी। डॉ राकेश मिश्रा एसपी ग्रामीण मेरठ बने। सर्वेश मिश्रा उपसेनानायक पीएसी सीतापुर। रविशंकर प्रसाद एसपी सिटी फिरोजाबाद बने हैं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *