राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे-प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा
BREAKING उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे-प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा

130 Views

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी सेभी वाराणसी से चुनाव लड़ने की गुजारिश कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। यह वह मान गई तो वह वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

गुरूवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद वाराणसी में अजय राय ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के सच्चे सिपाही हैं। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। अजय राय ने यह भी कहा कि , ”अमेठी से आए सैकड़ों लोग राहुल गांधी की लोकप्रियता के गवाह हैं। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। अब 13 रुपए वाली चीनी कहां हैं।

उन्होंने कहा कि ”प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है। इससे पूर्व एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

दरअसल, राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार 2004 में सांसद बने थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में चुनाव जीते। 2009 में राहुल गांधी 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी से वह हार गये थे। अलबत्ता वारनाड से वह चुनाव जीत गये थे। मोदी सरनेम मामले में हाल ही में उनकी कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उनकी सदस्यता बहाल की गई है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *