
पूरा देश आज इंसाफ का इंतजार कर रहा है- विनय नरवाल के परिजनों से मिलकर बोले राहुल गांधी
पहलगाम नरसंहार में मारे गये नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के हरियाणा के करनाल स्थित आवास पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने यह मुलाकात पीड़ित परिवारों से मुलाकात के क्रम में की है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरा देश इंसाफ का इंतजार कर रहा है। विपक्ष अपना संपूर्ण समर्थन भारत सरकार को दे चुका है, अब केंद्र सरकार को इस बारे में तय करना है।
बता दें कि लेफ्टिनेंट नरवाल की 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। शादी के 7वें दिन ही आतंकियों ने पत्नी हिमांशी के सामने उन्हें तीन गोलियां मारी थीं। हिमांशी ही वह महिला थीं, जिसने सबसे पहले खुलासा किया कि आतंकियों ने नाम व धर्म पूछकर टूरिस्टों को गोली मारी। इस हमले में 26 टूरिस्टों की मौत हुई थी।
हिंदुओं के इस नरसंहार के खिलाफ पूरा देश उबाल में हैं। क्या हिंदू और क्या मुस्लिम सभी आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने की वकालत कर रहे हैं। इस कड़ी में संभवत पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी नरसंहार के खिलाफ कश्मीर में बंद रहा है। इस दौरान लेफ्टिनेंट की हत्या के बदले को लेकर पत्नी हिमांशी ने मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत भरे बयानों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि ये सही नहीं है।
इसे लेकर हालांकि उन्हें काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था। वहीं, हरियाणा सरकार ने कल (5 मई) की कैबिनेट मीटिंग में लेफ्टिनेंट नरवाल के परिवार को 50 लाख की वित्तीय मदद और एक मेंबर को सरकारी नौकरी को मंजूरी दे दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज विनय नरवाल के घर पहुंचकर परिवार से 1 घंटा 35 मिनट तक मुलाकात की। वह दोपहर 2:15 बजे लेफ्टिनेंट के घर से रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा टाइट रही। मुलाकात के बारे में परिवार के सदस्य ने कहा कि राहुल गांधी ने हमारी फैमिली से दुख साझा किया। उन्होंने विनय के बचपन और पढ़ाई के बारे में पूछा। इसके साथ विनय की स्कूल की मार्कशीट और बचपन की फोटो भी देखीं। उन्होंने सुरक्षा में चूक की भी बात कही, जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई।
परिवार के सदस्य ने कहा कि शहीद का दर्जा को लेकर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ पानी ही पीया। हिमांशी घर पर नहीं हैं, वह अपने मायके गई हैं।
Follow us on
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/