- प्रदेश की 18वीं मुख्य सचिव बनी राधा
- सीएम धामी के योजनाओं को बढ़ाया जायेगा आगे
- प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जायेगा-राधा
- निवर्तमान मुख्य सचिव ने पदभार ग्रहण कराया
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होने का खिताब राधा रतूड़ी को चला जाता है। वह प्रदेश की 18वीं मुख्य सचिव बनी हैं। बुधवार को उन्होंने सचिवालय पहुंचकर अपने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने तत्कालीन मुख्य सचिव एसएस संधु ने पदभार ग्रहण कराया है। नया दायित्व संभालने के बाद राधा रतूड़ी ने कहा कि जनसमस्याोे के समाधान के प्रति दृढ़ संकल्पित रहते हुए प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सरकार काम कर रही है जिसका ड्राफ्ट सरकार को दो फरवरी को एक्सपर्ट कमेटी सौंप देगी। यह बिल विधानसभा में लाया जाएगा और उसे फिर कानून का रूप देकर प्रदेश में लागू किया जाएगा।
पहले देखिये यूनिफार्म सिविल कोड के बारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्या कहा है 👇
राधा रतूड़ी 1988 बैच की वरिष्ठ आईएएस अफसर हैं। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद अब तक, अजय विक्रम सिंह,मधुकर गुप्ता,डॉक्टर आर एस टोलिया,एम रामचंद्रन,एसके दास,इंदु कुमार पांडे,नृप सिंह नपलच्याल,सुभाष कुमार,आलोक कुमार जैन,सुभाष कुमार,एन रवि शंकर,राकेश शर्मा, शत्रुघ्न सिंह,एस रामास्वामी,उत्पल कुमार,ओमप्रकाश,डॉ सुखबीर सिंह संधू मुख्य सचिव रह चुके हैं।
बुधवार शाम राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधु ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद राधा रतूड़ी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की भावना के तहत काम किया जाएगा और जनता की समस्याओं के समाधान पर फोकस रहेगा।

इससे पूर्व मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर डॉ एसएस सन्धु ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनकी ओर से मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने सन्धु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

