फलावदा में गौ तस्कर शमीम बंजारा की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

फलावदा में गौ तस्कर शमीम बंजारा की संपत्ति कुर्क

Spread the love
  • शमीम बंजारा की संपत्ति ज़ब्त
  • 2 करोड़ की 21 बीघा जमीन ज़ब्त
  • परिजनों के नाम पर खरीदी हुई थी संपत्ति
  • अब तक 35 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी कुर्क

अकबर बंजारा के बाद अब गैंग लीडर गोतास्कर शमीम बंजारा की संपत्ति जप्त कर ली गई है। आज क्षेत्र अधिकारी मवाना के निर्देश पर गैंगस्टर शमीम बंजारा की कस्बा फलावदा स्थित 21 बीघे जमीन जिसकी कीमत 2 करोड़ है कुर्क की गई है। बता दें अकबर बंजारा, सलमान बंजारा और शमीम बंजारा तीनों भाई हैं। इन तीनों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। और इसमें गैंग लीडर शमीम बंजारा है। जिसकी आज संपत्ति जप्त की गई है। अगर बात करें इस पूरे गैंग की तो अब तक 35 करोड़ की संपत्ति जप्त कर ली गई है। और 2 करोड़ की फलावदा स्थित जमीन पर आज कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही और भी संपत्तियां हैं। जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें पुलिस ने इस बारे में पहले भी जानकारी दी थी कि शमीम ने गोकशी जैसे अपराध से अर्जित की अवैध धन से चल अचल संपत्ति अपने परिजनों के नाम खरीदी थी। शमीम ने अपनी तमाम संपत्ति भाई अकबर , भाभी हसीना , पत्नी ख्वाजा और पिता पीरू आदि के नाम पर खरीदी थी।

https://youtu.be/0djoHnQ_xDw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *