अकबर बंजारा की संपत्ति पर कार्यवाही, इतने करोड़ की संपत्ति जप्त
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

अकबर बंजारा की संपत्ति पर कार्यवाही, इतने करोड़ की संपत्ति जप्त

Spread the love
  • अकबर बंजारा की 2 करोड़ 80 लाख की संपत्ति जप्त

     

  • शौकीन गार्डन में कई प्लॉटों पर की गई कार्रवाई

     

  • लिसाड़ी गेट सहित फलावदा पुलिस मौके पर तैनात रही

     

  • 26 करोड़ की संपत्ति की गई थी चिन्हित

     

  • आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत के शातिर गौ तस्कर अकबर बंजारा की संपत्ति हुई जप्त। लिसाड़ी गेट इलाके के शौकीन गार्डन में कई प्लॉटों पर कार्रवाई करते हुए अकबर बंजारा की दो करोड़ 80 लाख की संपत्ति ज़ब्त कर ली गई है। इस दौरान लिसाड़ी गेट सहित फलावदा पुलिस मौके पर पहुंची। बता दे अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति जप्त करने के लिए चिन्हित की गई है। इसलिए अकबर बंजारा की बाकी की संपत्तियों पर भी कार्रवाई जारी है।अकबर बंजारा अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर था, जो पहले रवि रेड्डी के साथ मिलकर बांग्लादेश में तस्करी करता था। अकबर ने अपने भाइयों को भी इसी धंधे में लगा दिया था। अकबर असम में घटना को अंजाम देकर फलावदा में छिप जाता था। फलावदा पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़कर असम पुलिस को सौंपा था। मंगलवार को उग्रवादी हमले में दोनों भाई मारे गए।

https://youtu.be/BuxY6Z38Elo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *