मेरठ जेल में 10 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे हत्यारे को आया हार्टअटैक, मौत
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ जेल में 10 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे हत्यारे को आया हार्टअटैक, मौत

122 Views
  • मेरठ जेल में हुई कैदी की मौत
  • 10 साल से काट रहा था उम्रकैद की सजा
  • थाना बेहसुमा का रहने वाला था अरुण
  • डॉक्टर्स के मुताबिक हार्ट अटैक से हुई मौत

मेरठ जेल में 10 साल से 302 की सजा काट रहे अरुण की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दरअसल अरुण को अचानक हार्टअटैक आया। जिसके बाद जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया। अरुण 10 साल से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।अरुण की तबियत सोमवार देर रात अचानक जेल में ही बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक हार्टअटैक से मौत हुई है।जेल में अरुण निवासी लाला मोहम्मदपुर बहसूमा 2013 से बंद था। अरुण को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वो 10 साल से जेल में सजा काट रहा था। इसके अलावा अरुण पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे। इनको लेकर वो सजा काट रहा था। अरुण थाना बहसूमा का रहने वाला था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *