पुलिस व बदमाशों ने लगा दिया दो किलो सोना ठिकाने, कारोबारी ने लगाया खुला आरोप
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

पुलिस व बदमाशों ने लगा दिया दो किलो सोना ठिकाने, कारोबारी ने लगाया खुला आरोप

Spread the love
186 Views
  • 6 मई 2023 को हुई थी लूट की घटना
  • कर्मचारी रितिक ने साथियों संग मिल कर रची थी साजिश
  • घटना कबूलने के बावजूद रितिक को पुलिस ने छोड़ा
  • आईओ बदलते रहे और मामूली माल बरामद करते रहे
  • आईओ सतीश कुमार पर आधा किलो सोना हड़पने का आरोप
  • गिरफ्तार विनीत ने का दावा सतीश को उसने दस लाख भी दिये
  • मेरठ बुलियन ट्रेडर्स ने की पुलिस कप्तान से शिकायत

मेरठ के सर्राफा व्यापारी अर्चित जैन का दो करोड़ रुपये मूल्य का सोना उनके ही कर्मचारी ने अपने साथियों की मदद से लूट लिया। डेढ़ साल में पुलिस ने इतना भर किया कि आईओ बदलते रहे और एक एक दो दो सोने के बिस्कट बरामद कर विभाग की वाहवाही लूटते रहे। पहले ही दिन जिस कर्मचारी रितिक को अर्चित जैन ने पुलिस के हवाले किया था वह कुछ ही देर बाद ग्रामीणों के दबाव में छोड़ दिया गया। वह भी तब जबकि आरोप है कि उसने घटना कबूल कर ली थी। इसके विरोध में आज बड़ी संख्या में सर्राफा कारोबारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर सोना बरामद करने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह आरोप लगा विभाग में सनसनी मचा दी कि आईओ सतीश कुमार ने गिरफ्तार विनीत से आधा किलो सोना व दस लाख रुपये हड़प लिये थे। यह माल सर्राफ को नहीं दिया गया। अर्चित जैन ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बदमाशों और पुलिस ने उनका सोना हड़प लिया है।

दरअसल, 6 मई 20223 को अर्चित जैन का कर्मचारी रितिक निवासी नंगला पातू एस आर इंटरप्राइजेज दिल्ली से उनका दो किलो सोना मेरठ ला रहा था। रास्ते में गुड्डू उर्फ युधिष्ठर हस्तिनापुर, जोनी ग्राम धनतला, विनित निवासी ग्राम भडौली किठौर संग मिलकर यह सोना लूट लिया गया। रितिक से टीपीनगर थाना पुलिस की पूछताछ में रितिक ने घटना कबूल कर ली लेकिन तभी उसके गांव के लोग थाने पहुंच गये और उसे छुड़ाकर ले गये। आरोप है कि अर्चित की इस लूट की घटना को धारा 406 में दर्ज किया गया। तब विवेचक दरोगा सतीश कुमार थे। उनकी जगह आये संजय द्विवेदी ने 9 मई को रितिक को गिरफ्तार कर 80 ग्राम सोना बरामद कर लिया। इसके बाद विवेचक आते रहे और मामली बरामदगी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करते रहे।

विस्तार से देखिये 👇

 

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *