- दसवीं बार लाल किले पर झंडा फहराया
- सरकार के दस सालों का लेखा जोखा पेश किया
- मणिपुर की समस्या का जल्द होगा समाधान
- गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
लाल किले के प्राचीर से आत्म विश्वास से भरे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले साल वह फिर तिरंगा फहराने लाल किले पर आयेंगे। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर दसवीं बार तिरंगा फहराया है। अपने भाषण में पीएम ने अपनी सरकार के दस सालों का लेखा जोखा पेश किया। साथ ही राजनीति से परिवारवाद, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण जैसी तीन बुराइयों को समाप्त करने की भी देशवासियों से अपील की। पीएम मोदी ने देशवासियों को तीन गारंटी भी दी हैं। पहली- अगले कुछ सालों में भारत दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर में 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा उनका सपना है कि देश के गावों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
इस मौके पर पीएम ने मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ समय से वहां शांति का दौर चल रहा है। शांति के इस पर्व को आगे बढ़ाने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार वहां शांति व खुशहाली बनाने के प्रति कटिबध हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/