मेरठ के 56 केंद्रों पर हो रही पीईटी परीक्षा,नकल को लेकर पुख्ता इंतजाम
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ के 56 केंद्रों पर हो रही पीईटी परीक्षा,नकल को लेकर पुख्ता इंतजाम

Spread the love
  • मेरठ के 56 केंद्रों पर हो रही पीईटी परीक्षा
  • नकल को लेकर पुख्ता इंतजाम
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा में ले जाने पर पाबंदी
  • 1 लाख 18 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मेरठ में 56 परीक्षा केंद्रों पर हो रही पीईटी परीक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए हैं…नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्राइवेट एजेंसी हायर की गई है। जो मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की चेकिंग कर रही है, ताकि गुपचुप डिवाइस ले जाने वालों पर नकेल कसी जा सके..बेल्ट, पर्स, घड़ी, मोबाइल फोन और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र पर ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस ने भी सुरक्षा का चक्रव्यूह रचा है…मेरठ में आज और कल चार पालियों में होने वाली पीईटी के लिए 1 लाख 18 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे…सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से पांच तक परीक्षा होगी। 8 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 70स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मेरठ को 19 सेक्टर में बांटा है और हर सेंटर के बाहर एक दरोगा, दो-दो महिला पुरुष सिपाही और दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

https://youtu.be/WcCShKdO4b4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *