अधिवेशन में जाते हुए पवन खेड़ा गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया तानाशाही
BREAKING दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

अधिवेशन में जाते हुए पवन खेड़ा गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया तानाशाही

Spread the love

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, अभिषेक मनु सिंघवी ने दायर की याचिका

दिल्ली से रायपुर अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतार लिया गया। इसे लेकर काफी देर तक कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से कहासुनी होती रही। कारण पूछे जाने पर बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने यह कदम असम पुलिस के कहने पर उठाया है। काफी जद्दोजहद के बाद अंतत पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। पवन खेड़ा की यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई है जब उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी। इस गिरफ्तारी को इसी बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है।

गिरफ्तारी के बाद अब पवन खेड़ा को दिल्ली कोर्ट में पेश करने के लिये ले जाया गया है। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें असम ले जाया जायेगा। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर यह कार्रवाई की गई है।  इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि उन्हें किस मामले में ले जाया जा रहा है। यह एक लंबी लड़ाई है और वह इसे लड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच, यह खबर यह आ रही है कि धरना दे रहे नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।

वहीं, असम पुलिस के आईजीपी और स्पॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां का कहना है कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

(विस्तार से देखिये 👇)

https://youtu.be/1MTN5Ho1yM0

3 Comments

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. gate推荐

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *