
झूठा है पाकिस्तान, भारतीय सेना ने वीडियो जारी रख दी सामने सारी सच्चाई
पहलगाम में हुए हिदुओं के नरसंहार के बाद भारत व पाकिस्तान के संबंध तनावमय हो रहे हैं। दिनों दिन बढ़ती तल्खी के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भी भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए जम्मू-श्रीनगर से लेकर पठानकोट और पौखरण तक पाक के ड्रोन हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत ने एहतियात के तौर पर 32 एयरपोर्ट्स को 14 मई तक के लिए बंद कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और CDS के साथ नई दिल्ली में बैठक कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद सेना और विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी।
#WATCH | #OperationSindoor | Debunking claims of Pakistani propaganda, India shows time-stamped images of Indian air bases undamaged. pic.twitter.com/kioq065NbY
— ANI (@ANI) May 10, 2025
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया।” पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की और उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया।
#WATCH | Foreign Secretary Vikram Misri says, “Earlier this morning, Pakistan shelled the town of Rajouri, killing the Additional District Development Commissioner Raj Kumar Thapa adding to the civilian casualties and the damage in that state…” pic.twitter.com/yvwYzsqnk7
— ANI (@ANI) May 10, 2025
भारत की तरफ से क्या ब्रीफिंग की गई उसे इस तरह समझिये
-
- पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं।
- पाकिस्तान ने बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया।
- पाकिस्तानी गतिविधियां उकसाने वाली हैं।
- पाकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
- पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं।
- पाक ने गोलीबारी।
- पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया।
- पाकिस्तान ने मिसाइल हमला किया।
- पाक के चार एयरबेस पर कार्रवाई की गई।
- पाकिस्तान ने कई झूठी खबर फैलाई।
- सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई का वीडियो किया जारी
- पाकिस्तान ने 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ की।
- तोप से पाकिस्तान ने गोलीबारी की।
#WATCH | Delhi: Colonel Sofiya Qureshi says, “It is a matter of concern that taking the cover of civilian aircraft taking off from Lahore, Pakistan misused international air routes. So that they can hide their activities. Such tactics compelled Indian air defence system to act… pic.twitter.com/2HK7aScjEp
— ANI (@ANI) May 10, 2025
सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।”
Follow us on
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/