ये चुनाव पार्टी व किसानों के लिये जीवन मरण का सवाल-जयंत
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

ये चुनाव पार्टी व किसानों के लिये जीवन मरण का सवाल-जयंत

Spread the love
523 Views
  • मवाना रामलीला मैदान में भाजपा रालोद की संयुक्त रैली
  • ये चुनाव पार्टी व किसानों के लिये जीवन मरण का सवाल-जयंत
  • पश्चिम में एनडीए गठबंधन की आंधी में विपक्ष उड़ा-जयंत

रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने आज कहा कि यह चुनाव किसानों और हमारे लिये जीवन मरण का सवाल है। दिल्ली का रास्ता भी हस्तिनापुर से होकर जायेगा।  उन्होंने कहा कि इस वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एनडीए के पक्ष में हवा चल रही है। इस हवा के आगे विपक्षी गठबंधन उड़ गया है।

जयंत चौधरी लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मवाना के तहसील रोड़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यह सभा रालोद व भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी चंदन चौहान के पक्ष में आयोजित की गई थी।

जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा की पश्चिम में इस बार एनडीए गठबंधन की लहर चल रही है। एनडीए गठबंधन की आंधी के आगे विपक्ष की हवा निकल चुकी है। चौधरी जयंत चौधरी ने कहा चौधरी चरण सिंह का इस क्षेत्र से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत इस क्षेत्र से की थी। यहां की जनता ने यह ठान लिया है कि यहां से चंदन चौहान को लोकसभा भेजना है।

उन्होंने मवाना के विष्णु शरण दुबलिश को याद करते हुए कहा कि वह चौधरी साहब के बहुत करीब रहे हैं। उन्होंने कहा की जनता की भागीदारी से बिजनौर आगे बढ़ेगा।जनसभा को राज्यमंत्री दिनेश खटीक,राज्यसभा सांसद कांता कर्दम,सुनील भराला,चंदन चौहान,राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भी संबोधित किया।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *