कांग्रेस किस के इशारे पर देश के परमाणु हथियार खत्म करना चाहती है-मोदी
BREAKING मुख्य ख़बर राजस्थान

कांग्रेस किस के इशारे पर देश के परमाणु हथियार खत्म करना चाहती है-मोदी

75 Views

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाडमेर में इंडिया गठबंधन पर यह कहते हुए सीधा हमला किया कि वह देश से परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं। ऐसा वह किसके इशारे पर करना चाहते हैं, यह देश जानना चाहता है। आखिर किस के दबाव में यह गठबंधन परमाणु ताकत को खत्म करना चाहता है।   पीएम मोदी शुक्रवार को राजस्थान के बाडमेर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कांग्रेस पर संविधान को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि यह 400 सीट की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि  कांग्रेस ने दस साल अच्छे काम करने से उन्हें रोकने की कोशिश की है। देश कांग्रेस को इसकी सजा देना चाहता है।

संविधान पर खतरा होने के सवाल का जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि  ‘जहां तक संविधान का सवाल है, तो लिखकर ले लीजिए कि बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। हमारा संविधान हमारे लिए गीता है, रामायण है, बाइबल है, कुरान है। यह चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने का चुनाव है। कांग्रेस ने पिछले पांच दशक से ज्यादा देश पर राज किया लेकिन किसी भी बड़ी समस्या का कभी समाधान नहीं किया। कांग्रेस कब्जे के डर से सीमावर्ती गांवों का विकास नहीं करती थी।

माेदी ने राजस्थान में पेयजल समस्या पर हाथ रखते हुए कहा कि यहां की महिलाएं कहती थी कि घी ढुल जाए तो मेरा कुछ नहीं जाएगा, लेकिन पानी नहीं ढुलना चाहिए। मोदी सरकार ने इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसमें भी भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है।

नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस राजस्थान से एक भी सीट जीतने की हकदार नहीं है। इस बार तो उनकी सीटों पर जमानत जब्त होना चाहिए। उन्हें साफ कर दीजिए। वे सुधरेंगे नहीं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *