भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले सिपाही को अब पागल घोषित करने की कोशिश
उत्तर प्रदेश

भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले सिपाही को अब पागल घोषित करने की कोशिश

Spread the love

फिरोजाबाद जिले के जिस सिपाही ने पुलिस लाइन मैस में घटिया भोजने की शिकायत करते हुए हंगामा किया था उसने अब आरोप लगाया है कि खामियों पर पर्दा डालने के लिये अब उसे पागल घोषित करने की साजिश रची जा रही है। सिपाही मनोज कुमार का कहना है कि अधिकारियों ने उसे पागल घोषित करने की कोशिश की थी और उसके बयान की कॉपी भी उसको नहीं दी गई है।

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार की ड्यूटी जनपद न्यायालय के सम्मन सेल में लगी है। मनोज ने चार दिन पूर्व भोजन में मिली दाल में केवल पानी और रोटियां कच्ची और सूखी मिलने की शिकायत की थी। उसने मीडिया के सामने रोते हुए अपना दर्द भी बयां किया था। इस पर एसएसपी ने भोजना की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा सीओ सिटी जबकि सिपाही के आचरण की जांच सीओ लाइन को सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *