5,296 Views

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे। आज यानी 5 जनवरी को शाम 5 बजे से यात्री परिचालन शुरू हो जायेगा। इसके बाद मेरठ से दिल्ली का सफर 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। पीएम मोदी आज जिस सेक्शन का उद्घाटन करेंगे वह गाजियाबाद के साहिबाबाद को दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से जोड़ेगा। पीएम मोदी खुद साहिबाबाद से रैपिड रेल में सफर करेंगे। इस उद्घाटन के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नमोभारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

 

अब नजर डालिये नमो भारत में सफर करने के लिये टिकट पर 👇

बता दें कि अभी मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक 42 किमी के ट्रैक पर नमो भारत चलती है। इसमें नौ स्टेशन हैं। अब अशोक नगर तक नमो भारत आने के बाद मेरठ से दिल्ली की दूरी 55 किमी हो जाएगी।

जिसे इस ट्रेन के जरिए 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसमें 11 स्टेशन पड़ेंगे। हर 15 मिनट पर दोनों साइड से नमोभारत ट्रेनें मिलेंगी। दिल्ली अशोक नगर से मेरठ साउथ का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपए और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपए है।

 साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के इस 13 किमी के सेक्शन में 6 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। यह पहली बार है जब नमोभारत ट्रेन अंडरग्राउंड चलेगी। इस सेक्शन में पहला स्टेशन आनंद विहार इसके बाद दूसरा स्टेशन न्यू अशोक नगर एलिवेटेड स्टेशन है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/