प्रेम हॅास्पिटल के खिलाफ अब छह फरवरी को बड़ा आंदोलन
- प्रेम हॅास्पिटल से है विवादों का पुराना नाता
- भाकियू चढ़ूनी ने खोल रखा है खिलाफ मोर्चा
- निर्माण में किसान व सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
- डीएम ने जांच समिति गठित कर कार्रवाई का दिया था आश्वासन
- पांच फरवरी तक किसान की भूमि नहीं मिली तो आंदोलन
- छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा विशाल प्रदर्शन
बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हास्पिटल का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर आज भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर प्रेम हास्पिटल के संचालकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी व समाजवादी पार्टी ने भी अपना समर्थन देते हुए सभा में भाग लिया। आरोप है कि प्रेम हास्पिटल के निर्माण के दौरान एक किसान की करीब पंद्रह सौ गज जमीन हड़प ली है। इसका विरोध किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विस्तार से देखिये 👇
भाकियू चढ़ूनी की प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधू तेवतिया ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने समिति गठित कर इसकी जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन इस पर भी काम नहीं हुआ है। अब यदि पांच फरवरी तक किसान की जमीन वापस नहीं मिली तो छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर अन्य राजनीतिक दलों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंचायत करेंगे।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/