बीबीसी के दिल्ली व मुंबई कार्यालय पर आयकर विभाग के छापे
BREAKING देश-विदेश

बीबीसी के दिल्ली व मुंबई कार्यालय पर आयकर विभाग के छापे

Spread the love
173 Views
  • हाल ही में पीएम मोदी पर बनायी था डाक्यूमेंट्री
  • डाक्यूमेंट्री के खिलाफ हुए हैं प्रदर्शन
  • आफिस आने व जाने वालों पर लगाया प्रतिबंध
  • कांग्रेस ने बताया इसे आपात काल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॅाक्यूमेंट्री बनाने के बाद चर्चा में आयी बीबीसी के दिल्ली व मुंबई स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग ने एक  साथ छापेमारी की है। विभाग की साठ से सत्तर लोगों की टीम यह छापेमारी कर रही है। बीबीसी परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। बीबीसी प्रबंधन ने आयकर विभाग की इस छापेमारी की सूचना लंदन स्थित अपने मुख्यालय को दे दी है। कांग्रेस ने आयकर विभाग की इस छापेमारी को आपातकाल बताया है।

छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के सूत्रों का दावा है कि गड़बड़ी की शिकायत पर ये छापेमारी की जा रही है। बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। इस छापेमारी अथवा सर्वे की आयकर विभाग अथवा बीबीसी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

बता दें कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह चालीस भाषाओं में खबर प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट से इसकी फंडिंग होती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। इसे एक रॉयल चार्टर के तहत वर्ष 1927 में शुरू किया गया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री के बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में  ब्रिटेन में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने लंदन में बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के लिए BBC मुख्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। ये लोग तिरंगा और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

आयकर विभाग की इस छापेमारी के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि यहां हम अडाणी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और  सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है, ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में JPC जांच से भाग रही है जबकि सदन में बराबर इसकी मांग की जा रही है। जयराम रमेश का यह ताजातरीन  बयान केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस  बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि भाजपा के पास छिपाने या डरने के लिये कुछ भी नहीं है।

वहीं  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आयकर विभाग की छापेमारी को चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी…बहुत खूब…चौंकाने वाला।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

1 Comment

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *