मेरी ताकत व हिम्मत की एक्सपायरी डेट नहीं, पूर्व डीजीपी ब्रजलाल की खत्म हो जायेगी-बद्दो
- बदन सिंह बद्दो ने सोशल मीडिया पर की फिर पोस्ट
- लंबी चौड़ी पोस्ट में पूर्व डीजीपी ब्रजलाल को बनाया निशाना
- औरंगजेब की तरह मिट जायेगा पूर्व डीजीपी का नामोनिशान
- बेटे सिकंदर के खिलाफ केस दर्ज होने पर छलका दर्द
- 28 मार्च 2019 को फरार हुआ था बदन सिंह
- पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है बद्दो पर
यूपी के मोस्ट वांटेड पांच लाख रुपये के इनामी बदन सिंह बद्दो ने एक बार फिर से राज्य के पूर्व डीजीपी ब्रजलाल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। पोस्ट में बेटे सिंकदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का जिक्र करते हुए बदन सिंह बद्दो के नाम से की गई इस पोस्ट में साफ लिखा है कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त गुंडे ब्रजलाल की ताकत जिस सरकार, सत्ता, नौकरशाह व मीडिया पर टिकी है, उसकी एक्सपायरी डेट हैं लेकिन मेरी हिम्मत व ताकत की नहीं। औरंगजेब ने भी गुरू गोविंद सिंह के दोनों बेटों पर जुल्म किये थे, आज उस औरंगजेब का कहीं नामोनिशान नहीं बचा है। दिलचस्प बात यह भी है कि बदन सिंह बद्दो समय समय पर इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए मौजूदा सिस्टम को चैलेंज देता रहता है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करना तो बहुत दूर, उसकी वह लोकेशन भी ट्रेस नहीं कर पाई है जहां से वह सोशल मीडिया पर यह पोस्ट करता है। हाल ही में भरी कचहरी में हुए कुख्यात संजीव जीवा हत्याकांड में भी बदन सिंह बद्दो का हाथ बताया गया है। हालांकि ताजातरीन पोस्ट बदन ने ही की है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि होना बाकी है।
(विस्तार से देखिये 👇)
दरअसल, बदन सिंह बद्दो मेरठ के उस मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था जो पेशी के रास्ते में कहीं भी नहीं आता है। बदन ने भागने का दिन भी वह चुना जिस रोज पीएम मोदी मेरठ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रचारित किया गया था कि तब चप्पे चप्पे पर पुलिस सतर्क थी लेकिन बदन सिंह बेहद ही आसानी से पुलिस को नशे में धुत्त कर भाग निकला था। बदन सिंह की पुलिस से अदावत पुरानी है। नवनीत सिकेरा के बाद उसने सीधा पंगा प्रदेश के डीजीपी ब्रजलाल से लिया। उसने आरोप लगाया कि उसके कुछ विरोधियों से मिलकर ब्रजलाल उसे खत्म करने की योजना बना रहे हैं। ये विरोधी वे हैं जो टीवी केबिल कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस कारोबार में ब्रजलाल को भी बदन सिंह हिस्सेदार बताता आ रहा है।
ताजातरीन पोस्ट में बदन सिंह ने एक पिता के रूप में अपना दिल साझा किया है। इसमें शेरवुड कॉलेज नैनीताल, जीडी गोयंका आदि तमाम उने स्कूलों के नामों का उल्लेख किया है जिसमें बच्चे को पढ़ाने का हर मां बाप का सपना होता है। इनमें सिंकदर ने पढ़ाई की है। स्कूल पूरा करने के बाद उसने इंग्लैंड में वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। वो वहां जाने की तैयारी करने लगा था। मगर बृजलाल और उसकी बी-टीम को यह बर्दाश्त नहीं था। बी टीम के आगे जनाना शब्द का उल्लेख बार बार किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि बृजलाल मुझे मार नहीं पाया। मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सका तो वह मेरे बेटे सिकंदर के पीछे पड़ गया। उस बच्चे पर एक फर्जी मुकदमा लगा दिया। उस पर इनाम घोषित कर दिया गया। बेटे पर झूठा मुकदमा लगाकर उसे फंसाया गया। बृजलाल उसकी टीम उस वक्त की जालिम सरकार है। कहा कि उसकी ताकत नौकरशाहों, सत्ता, मीडिया के कंधों पर टिकी है। जिसकी एक्सपायरी डेट है। मेरी हिम्मत, ताकत मेरे अपने कंधों पर टिकी है। जिसकी कोई भी एक्सपायरी डेट नहीं है।
follow us on 👇
फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/