यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी का मुस्लिमों ने बनाया दबाव, प्रदर्शन का दौर
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ आस-पास राष्ट्रीय

यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी का मुस्लिमों ने बनाया दबाव, प्रदर्शन का दौर

277 Views
  • पैगम्बर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी
  • विरोध प्रदर्शन ने भारत की सीमा को किया पार
  • मेरठ, मुरादाबाद व मथुरा में मुस्लिम सड़क पर 
  • समाजवार्टी पार्टी भी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी
  • देर रात यति नरसिंहानंद को लिया गया हिरासत में 
  • योगी सरकार पर बन रहा है गिरफ्तारी का दबाव
  • माहौल खराब करने की किसी को छूट नहीं- डीजीपी
  • हिंदुओं में डर फैलाने के लिये हो रहा विरोध-सचिन 
  •  पुतले फूंके तो गुरूजी की बात सच कर दिखा देंगे-छोटा नरसिंहानंद 
  • गाजियाबाद में यति के सिर पर एक लाख का इनाम ,रिपोर्ट दर्ज

विवादित टिप्पणियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले यति नरसिंहानंद द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी पर मुस्लिमों ने घोर आपत्ति जताई है। शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में हजारों मुस्लिम सड़क पर उतर आये। यहां नारेबाजी की गई और फिर पथराव। हालात बेकाबू हुए तो पीएसी को उतार दिया गया। डासना मंदिर का भी घेराव किया गया। रात करीब 12 बजे पुलिस ने पीएसी की मदद से प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। पुलिस ने यति नरसिंहानंद को हिरासत में भी ले लिया है। मथुरा और मुरादाबाद में भी मुस्लिम समाज ने विरोध प्रदर्शन किया है। मेरठ में बीते दिवस विरोध प्रदर्शन के बाद आज  भी मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। गर्माते माहौल में विरोध की राजनीति करते हुए समाजवादी पार्टी भी मैदान में कूद गई है। आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए यदि नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच  यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने कहा है कि प्रदेश का माहौल खराब करने की छूट किसी को नहीं है, चाहे कोई भी हो। नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मुद्दा गर्माने के बाद योगी सरकार पर यति को गिरफ्तार करने का दबाव बन गया है।

विस्तार से देखिये 👇

दरअसल, 29 सितम्बर को एक सभा के दौरान यति नरसिंहानंद ने पैगम्बर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर गाजियाबाद पुलिस ने यति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। मुस्लिम समाज यति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

मेरठ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
मेरठ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

इस बीच, छोटा नरसिंहानंद अनिल यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि यदि यति नरसिंहानंद का पुतला फूंका गया तो उन्होंने दोनों पुतले तैयार कर लिये हैं, जो बात गुरुजी ने कही है, वह सच हो जायेगी। इस वीडियो में पीछे दो बड़े पुतले भी दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पैगम्बर का बताया गया है।

यति की गिरफ्तारी की मांग लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
यति की गिरफ्तारी की मांग लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

उधर हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने मीडिया को जारी एक बयान में यह कहा मुस्लिम समाज जिस तरह विरोध प्रदर्शन कर रहा है उससे हिंदुओं में भय फैलाने की कोशिश की जा रही है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *