
सात फेरों का कत्ल, सोनम ने ही कराई राजा रघुवंशी की हत्या,गिरफ्तार
इंदौर की सोनम… जिसने महज 28 दिन पहले सात फेरे लिए, सिंदूर लगाया, व्रत किए और फिर 20 मई को पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग चली गई. लेकिन वहां से जो खबर आई, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। राजा की लाश गहरी खाई में मिली और सोनम लापता। अब 17 दिन बाद कहानी में जबरदस्त मोड़ आया है। सोनम को यूपी के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद जो खुलासा हुए हैं उसने सभी को हिलाकर रख दिया है। पुलिस के मुताबिक सोनम का पहले से किसी युवक से अफेयर था। उसी के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची गई. राजा को प्रेमजाल में फंसाकर शिलांग ले जाया गया, जहां उसे सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा से शादी के पहले सोनम रघुवंशी का पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनम के प्रेमी ने ही राजा की मौत की साजिश रची थी। सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।
#WATCH | Lucknow: Indore missing couple case: ADG Law and Order, Uttar Pradesh, Amitabh Yash says “Sonam Raghuvanshi called her family members at around 3 AM and informed them that she was present at the Kashi Dhaba on Varanasi-Ghazipur main road. Ghazipur Police took her to the… pic.twitter.com/SwlXf8nfRN
— ANI (@ANI) June 9, 2025
सोनम की गिरफ्तारी के बाद केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।

#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: On Sonam Raghuvanshi found near Ghazipur, UP, Raja Raghuvanshi’s mother Uma Raghuvanshi says, “… If Sonam loved my son, she wouldn’t have left my son to die. How is she safe?… All people behind this should be strictly punished… I don’t know… pic.twitter.com/jZj6Ce67p7
— ANI (@ANI) June 9, 2025
#WATCH इंदौर लापता दम्पति मामला | सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, “शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है… मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया… पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से… https://t.co/7HfDg9kzU1 pic.twitter.com/HjnHgHRgPf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/