मेरठ में शराब पीने से रोकने पर हत्या, आरोपियों के घर में तोड़फोड़, आगजनी, तनाव
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ में शराब पीने से रोकने पर हत्या, आरोपियों के घर में तोड़फोड़, आगजनी, तनाव

Spread the love
  • बीती रात आरोपी घर के बाहर पी रहे थे शराब
  • दीपक चौहान ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, हुई कहासुनी
  • रात में ही आरोपियों ने घर पहुंचकर दीपक को मौत की नींद सुलाया
  •  गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में की तोड़फोड़, आगजनी
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया 

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा चौहान में शराब पीने से मना करने पर  एक युवक की चाकुओें से गोद कर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साये लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। मौके पर फायर बिग्रेड व भारी पुलिस फोर्स ने पहुंच गया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिया है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। मारे गये युवक का नाम दीपक चौहान है। इसके बचाव में आये युवक के चाचा पर भी हमला किया गया। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि दीपक चौहान मोदीपुरम में नौकरी करता था। बीती रात संदीप व रितिक शराब पी रहे थे, इन्हें दीपक ने समझाने का प्रयास करते हुए शराब न पीने के लिये। बताया जा रहा है कि इसे लेकर उनकी कहासुनी हो गई। रात करीब एक बजे संदीप, अपने भाई व एक अन्य के साथ दीपक के घर पहुंचा और उसे मौत की नींद सुला दिया।

विस्तार से देखिये  👇

https://www.youtube.com/watch?v=WTwPr4qIoDc

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *