मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर शाहरूख पठान मुठभेड़ में ढेर
लंबे समय से फरार चल रहे पचास हजार रुपये के ईनामी बदमाश शाहरुख पठान को मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में मार गिराया। उसके पास से कार व पिस्टल बरामद हुई है। लूट व हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमों में नामजद शाहरूख पठान खालापार मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था।

पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। आरोपित बदमाश 50 हजार का ईनामी था। जो संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, जिसपर हत्या और रंगदारी के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

