जेपी अकादमी में 3 नवम्बर से होगा सांसद खेल महोत्सव- अरुण गोविल
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिये सांसद खेल महोत्सव का आयोजन तीन नवम्बर से जेपी अकादमी में किया जायेगा। 11 नवम्बर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के सभी बोर्ड के छात्र छात्राएं भाग लेंगे।
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल व महोत्सव के मुख्य संयोजक व जेपी ग्रुप के सीईओ विशाल अग्रवाल ने यह जानकारी आज अकादमी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जायेगा। प्रथम श्रेणी में यूपी बोर्ड,सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई से संबंद्ध स्कूलों में अध्यनरत कक्षा 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस श्रेणी की प्रतियोगिता तीन नंबर से सात नवम्बर तक होगी।
सांसद अरुण गोविल ने बताया कि द्वितीय श्रेणी में लोकसभा क्षेत्र के सभी बोर्ड स्कूलों में अध्यनरत दिव्यांग श्रेणी के छात्र छात्राएं भाग लेंगे। इसका आयोजन आठ व नौ नवम्बर को होगा। तृतीय श्रेणी में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इनमें 30 नवम्बर 2025 तक साठ वर्ष की आयु अथवा इससे अधिक होनी चाहिये। इस श्रेणी की प्रतियोगिता दिन 10 से 11 नवम्बर तक होगी।
मुख्य संयोजक विशाल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत फुटबॅाल, वॅालीबॅाल, क्रिकेट, कबड्डी, गिल्ली डंडा के साथ ही वॅाक्थान,आदि शामिल किये गये हैं। महोत्सव का मुख्य आकर्षण एक्टर एवं एमटीवी रोडिंग राइजिंग करन कुंद्रा व मॅाडल एक्टर प्रिंस नरूला, संजना धालक, ठाकुर अनूप सिंह, नेहा कश्यप, अलका तोमर, शूटर दादी प्रकाशी तोमर आदि रहेंगे।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

