मूसेवाला हत्याकांड आरोपी लॉरेंस गैंग ने मेरठ में मांगी रंगदारी
उत्तर प्रदेश मेरठ

मूसेवाला हत्याकांड आरोपी लॉरेंस गैंग ने मेरठ में मांगी रंगदारी

Spread the love
  • मूसेवाला हत्याकांड आरोपी लॉरेंस गैंग ने मेरठ में मांगी रंगदारी
  • टीचर को दी जान से मारने की धमकी, मैनपुरी के नंबर से आई धमकी भरी कॉल
  • शिक्षक से 5 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी है।
  • पैसे न देने पर टीचर को जान से मारने की धमकी
  • मेरठ के नवजीवन इंटर कॉलेज के शिक्षक का मामला

पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मेरठ के शिक्षक से 5 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी है। टीचर के पास मैनपुरी के नंबर को व्हाट्सए कॉल कर 5 लाख रुपए मांगे गए हैं। वहीं पैसे न देने पर टीचर को जान से मारने की धमकी दी है।

मेरठ के नवजीवन इंटर कॉलेज कस्तला के आर्ट टीचर डॉ. नीरज शर्मा से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। टीचर की शिकायत पर गंगानगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जाचं शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि

शिक्षक ने बताया कि पहले दिन 8 नवंबर को मुझे एक अननोन नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वालों ने कहा कि हम विश्नोई गैंग से बोल रहे हैं। उसी गैंग की डीपी भी लगा रखी थी। गाली गलौज करते हुए कहा कि तेरे बारे में सब जानता हूं। तू कहां उठता, बैठता है मुझे सब पता है। कॉलर ने मुझसे 5 पेटी मांगते हुए कहा अगर 5 पेटी नहीं दी तो तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। तेरे घर पर तेरी लाश आएगी, जान से मारने की धमकी भी दी। टीचर ने बताया कि बाद में कॉलर ने डीपी भी हटा दी।

शिक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक ने सुरक्षा के लिए मांग की है। पुलिस ने उसे एक कांस्टेबल देने की बात कही है। शिक्षक ने उस नंबर को ब्लॉक भी कर दिया है।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि की जा रही है कि क्या ये व्यक्ति वाकई लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखता है या फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कोई और ये कॉल्स करके करके टीचर को ब्लैकमेल कर रहा है

https://youtu.be/6xBzxEwyi7A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *