मोदी ने नमो भारत व मेरठ मेट्रो का शुभारंभ कर कांग्रेस को बताया “देश पर बोझ व नंगी”
- पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया देश पर बोझ
- कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को बर्बाद कर रहे-मोदी
- देश जानता है कांग्रेस नंगी है, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या
- महिला एमपी को भेज कर पीएम की कुर्सी नहीं पा सकते-मोदी
- मीडिया विपक्ष लिख व बोलकर कांग्रेस को न बचाये-मोदी
- पीएम मोदी ने दी नमो भारत व मेट्रो की सौगात
- भाजपा विकास की राजनीति करती है-मोदी
- विपक्ष जातिवाद की जहरीली राजनीति-मोदी
- दस साल पहले यहां के अपराध पर फिल्में बनती थी-मोदी
- अब अपराधी जेल में अपने दिन काट रहे हैं-मोदी
- योगी राज में अपराध पर अंकुश लगा, विकास हुआ है-मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व व मौजूदा सरकार के कार्यों की तुलता करते हुए साफ कर दिया कि अब यहां विकास की बयार बह रही है और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा दिया गया है। जो बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम देते घूमते थे, अब वे जेल में अपने दिन काट रहे हैं। पीएम मोदी आज देश की पहली नमो भारत (रैपिड ट्रेन) और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद मेरठ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने मेरठ की धरती से विशेष नाता होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के तहत चुनावी सभा की शुरूआत उन्होंने मेरठ से ही की है। मेरठ के लोगों, किसानों, उद्यमियों, श्रमिकों, कारीगरों और दुकानदारों ने उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया है। मैने तब भी कांग्रेस व सपा, बसपा को कहा था अपनी जहरीली राजनीति छोडिये, आइये विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं। इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली लेकिन भाजपा ने अपनी नीति रीति में विकास के विकास को सर्वोपरी रखा। इसका उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में मेट्रो का विकास बहुत धीमा था, कांग्रेस शासन में देश के पांच शहरों में ही मेट्रो चल पाई,जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है, भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा कई शहरों में मेट्रो पर काम चल चहा है। 11 सालों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची है, क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है, हाईस्पीड व जाम से मुक्ति की व्यवस्था देना चाहती है, आज नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं । जब कांग्रेस व सपा की सरकार थी तब यह संभव नहीं था, क्योंकि तब इंफ्रास्टक्चर के मामले घोटालों में गुम हो जाते थे। मेट्रो व अन्य टेक्नालाजी भी विदेशों से मंगानी पड़ती थी। उन्होंने घोटाले बंद किये, आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाया।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरठवासियों व पश्चिम वालों का जीवन बदलने वाला है, बस अड्डों को भी इससे जोडा गया है, यह पहली बार हो रहा है। अब एक ही प्लेटफार्म से आप शहर के भीतर भी आज जा सकते हैं, दिल्ली भी जा सकते हैं। पढ़ाई,नौकरी व अन्य कामकाज के लिये रोजाना दिल्ली आते जाते हैं, उन्हें अब दिल्ली में किराये के घर में रहने की मजबूरी भी खत्म हुई है।
मोदी ने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार आधुनिक इंफ्रास्टक्चर पर जितना पैसा खर्च कर रही ही, उससे आपका पैसा भी बचता है और विकास भी होता है। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, ये प्रोजेक्ट जब बनते हैं तब भी रोजगार मिलते हैं और बनने के बाद भी नये रोजगार पैदा होते हैं। यहां के किसान, पशुपालक,छोटे लघु उद्यमी ,सभी विरासत व विकास के मंत्र को साकार कर रहे हैं। ऐसे में जब भारत का सामर्थ बढ़ता है तो यूपी के इन साथियों को भी फायदा होता है। दुनिया के प्रति और दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था व आशावान हैं, अनेक विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। एक समय था जब कांग्रेस सरकार विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी। तब घोटालेबाज कांग्रेस सरकार से विदेशियों में झिझक होती थी। आज उन्हें उम्मीद नजर आती है। भारत वह ताकत है तो 21वीं सदी की समस्याओं का समाधान दे सकता है।

मोदी ने बताया कि भाजपा सरकार ने जो वैश्विक समझौते किये हैं, उसने लघु व बाकी उद्योगों की भी मिलेगा। मेरठ के स्पोटर्स, कैंची, सहारनपुर की नक्काशी आदि को भी इनका लाभ होने वाला है। भाजपा की प्राथमिकता देश के छोटे बड़े शहरों की विरासत को दूर तक ले जाना है। इस वर्ष केद्र सरकार का जो बजट आया, उसमें लघु उ्दयोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की विशेष घोषणा की है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने चौ.चरण सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चौ.चरण सिंह को भारत रत्न देने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला। हमारी सरकार चौधरी साहब के आदर्शों व नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान नीति के तहत 95 हजार करोड़ रुपया मिल चुका है। मेरठ के किसानों को भी इसका लाभ मिला है।
पीएम मोदी ने विपक्ष विशेषत कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि एआई समिट के आयोजन से पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस ने भारत के इस वैश्विक आयोजक को गंदी व नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गये। मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी। कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया, वह दिखाता है देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से इतनी दिवालिया व द्ररिद्र हो गई है कोई कल्पना नहीं कर सकता।
मोदी ने कहा कि हम तो वे लोग हैं जब गांव में शादी विवाह होता है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है,ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाये लेकिन कांग्रेस अपने देश को बदनाम करने में लगी है। कांग्रेस को मोदी से नफरत है, वे मेरी कब्र खोदना चाहते है, मेरी मां को गाली देने से परहेज नहीं, है, आपकी राजनीति में यही जरूरी है तो यह हम सहन कर लेंगे लेकिन कांग्रेस को याद करना चाहिये था कि एआई समिट भाजपा का नहीं देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादायें तोड़ दी। अब पूरे देश में कांग्रेस की थू थू हो रही है। देश की बैईतज्ती करने वालों का जयकारा कर रही है। संसद में क्या किया, खुद परफार्म नहीं कर पा रहे, साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, चलने नहीं देते, उसका सबसे ज्यादा नुकसान साथी दलों को ही हो रहा है। दिल्ली में जो नगा पन दिखाया, उससे सभी साथियों ने किनारा कर लिया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने मीडिया पर भी सवाल दाग दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऐसे कृत्य की जब हम आचोलना करें तो यह मत लिखना या बोलना की मोदी ने विपक्ष को धो डाला। आप लोग विपक्ष विपक्ष कर के कांग्रेस को बचाने की कोशिश न करें। अब कांग्रेस के साथी भी समझ रहे हैं कि पाप कांग्रेस करती है और नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। मीडिया कांग्रेस को क्यों बचा रही है। कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को बर्बाद करने में लगे हैं। यदि पीएम की सीट पर बैठना है तो पहले जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला एमपियों को भेज कर आप पीएम नहीं बन सकते हो।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के लिये बोझ बन गयी है। दिल्ली की घटना की सभी साथियों ने निंदा की है। मैं विपक्ष के इन साथियों का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार के लिये देश का विकास, यूपी का विकास सर्वोपरि है लेकिन याद करिये दस साल पहले तक यूपी की चर्चा किन बातों को लेकर होती थी, मेरठ के दंगे, पश्चिम में अपराधियों के गैंग, खराब सड़के, आदि चर्चा में रहते थे। पश्चिम यूपी के अपराध पर फिल्में बनती थी, सपा सरकार ने यूपी का यह हाल करके रखा था। आज यूपी को विकास के लिये जाना जा रहा है। मेरठ में स् पोट्स् यूनिवर्सिटी का काम तेजी से हो रहा है। जो बेखौफ बदमाश घूमते थे वे योगी के राज में जेल में दिन बीता रहे हैं। जब कानून व्यवस्ता सुधरती है तो कारोबार का माहौल बनता है। योगी के नेतृत्व में यूपी हब बन रहा है। सेमी कंडक्टर बनने से यह अद्भुत संभावनाें बनेगी। यूपी विकसित होगा तभी भारत विकसित होगा।
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv

