वाराणसी से मोदी ,लखनऊ से राजनाथ व गांधीनगर से अमित शाह चुनाव मैदान में
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

वाराणसी से मोदी ,लखनऊ से राजनाथ व गांधीनगर से अमित शाह चुनाव मैदान में

422 Views

भाजपा ने आज शाम लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 195 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करते हुए भाजपा ने पीएम मोदी को वाराणसी जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।   अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा मथुरा से हेमा मालिनी पर  दोबारा से विश्वास जताया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी के गुना जबकि शिवराज सिंह को विदिशा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। यूपी के मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान पर पार्टी ने एक बार फिर से दांव लगया है जबकि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

शनिवार की शाम दिल्ली में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेस में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने बताया कि आज घोषित की गई सूची में  28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें। इस सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।

आज जारी की गई पहली सूची के मुताबिक 

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

 

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद

 

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • विदिशा से शिवराज
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • नागौर ज्योति मिर्धा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

दरअसल, 29 फरवरी को भाजपा की केंद्रीय चुनाव कमेटी की दिल्ली में अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में ही तमाम नामों पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि मौजूद रहे।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *