मेरठ: चार शराबियों ने महिला और बेटी को किया ऐसा ज़ख्मी
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ: चार शराबियों ने महिला और बेटी को किया ऐसा ज़ख्मी

Spread the love
  • शराब पार्टी का विरोध करने पर महिला से मारपीट
  • घर में घुसकर महिला और बेटी से मारपीट
  • लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला
  • आरोपी चौराहे पर बैठकर कर रहे थे शराब पार्टी

मेरठ मैं चौराहे पर चल रही शराब पार्टी का विरोध करना महिलाओं को भारी पढ़ गया। जहां नशे मैं धुत शराबियो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमे दो महीलाओ सहित एक व्यक्ति घायल हो गया।

दरअसल पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी गली नंबर 30 का है। जहां देर शाम 11 बजे चार युवक जिशान रिहान जैद शावेज़ चौराहे पर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान महिला जायदा अपनी बेटी मुस्कान को लेकर घर जा रही थी, तभी युवती ने शराब पार्टी का विरोध किया और शराब पीने से मना कर दिया।जिसके बाद नशे मैं धुत चारो युवकों ने घर मैं घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला जायदा, पति दिलशाद और बेटी मुस्कान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया है और पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर कार्यवाही शुरु का दी है।

https://youtu.be/AvQCrGhhD38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *