ऐतिहासिक रूप से मेरठ बंद, दिया संदेश-पाकिस्तान तेरी अब खैर नहीं
BREAKING उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर मुख्य ख़बर मेरठ

ऐतिहासिक रूप से मेरठ बंद, दिया संदेश-पाकिस्तान तेरी अब खैर नहीं

Spread the love
216 Views
  • पहलगाम के नरसंहार के खिलाफ मेरठ बंद
  • ऐतिहासिक रूप से सफल रहा मेरठ बंद
  • सभी बाजारों ने शटर गिरा अपना आक्रोश जताया
  • मेरठ ने केंद्र सरकार के फैसलों पर लगाई मोहर
  • हिंदुओं का नरसंहार अब बर्दाश्त नहीं का मेरठ ने दिया संदेश
  • संयुक्त व्यापार संघ के दोनों ग्रुपों ने दिखाई एकता
  •  लोगों ने स्वस्फूर्त सुनिश्चित की बंद में भागीदारी

मेरठ ने आज ऐतिहासिक बंद कर उन इस्लामी आतंकियों को साफ संदेश दे दिया कि अब हिंदुओं का नरसंहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस कायराना हरकत के विरोध में आज जहां बाजारों में शटर नहीं उठे वहीं बुढ़ाना गेट से कमिश्नरी चौक तक निकाले गये जुलूस में आक्रोश साफ नजर आया। चंद वहशी दंरिदों की करतूत से मुस्लिम वर्ग भी खासा शर्मसार है यह दिखाते हुए आज मेरठ के मुस्लिम इलाकों में भी बाजार बंद रहे। कमिश्नरी पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारों के बीच ही उसका झंडा जलाते हुए जूतों से मसल दिया गया। यहां पूरजोर तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। विभिन्न मुद्दों को लेकर मेरठ बंद का आहूत पूर्व में किया गया है लेकिन आज का बंद ऐतिहासिक व स्वस्फूर्त रहा। लोगों ने स्वेच्छा से बाजार  बंद रखे और आक्रोश जताते हुए वे सड़कों पर उतर आये।

विस्तार से देखिये 👇

 

पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में आहूत मेरठ बंद आज ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। मेडिकल व आपातकालीन अथवा आवश्यक सर्विस के अतिरिक्त मेरठ के सभी  बाजारों ने इस सामूहिक हत्याकांड के विरूद्ध अपनी आवाज बुलंद की। इस ऐतिहासिक बंद ने जहां केंद्र सरकार के सभी फैसलों पर मोहर लगाते हुए एकजुटता प्रदर्शित की है वहीं यह भी बता दिया कि अब हिंदुओं का नरसंहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेरठ बंद का आह्वान विभिन्न हिंदू संगठनों ने किया है जबकि इसका संयुक्त व्यापार संघ के दोनों ही ग्रुपों ने खुलकर समर्थन किया है। मेरठ में आज पेट्रोल पंप व स्कूल कालेज भी बंद रहे। सभी ने बुढ़ाना गेट से आक्रोश जुलूस निकालते हुए कमिश्नरी पर जोरदार व यादगार प्रदर्शन किया।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/