मेरठ: चोरों ने बनाया भावनपुर इलाके की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी को निशाना
- भावनपुर इलाके में अपराध का ग्राफ बढ़ा
- चोरों ने बनाया कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी को निशाना
- लाखों के जेवरात व ढाई लाख की नकदी गायब
- डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
- मनीष कुमार शर्मा के घर हुई चोरी
दो दिन पहले बदमाशों ने निर्माणाधीन कॉलोनी को निशाना बनाकर लूटपाट की तो अगले दिन बदमाश घर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। वहीं आज बदमाशों ने एक बार फिर भावनपुर पुलिस को चुनोती देते हुए इलाके की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले मनीष कुमार शर्मा के बंद मकान को निशाना बना लिया। मनीष कुमार ने बताया कि वह 22 फरवरी को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे।इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मकान का ताला टूटा देख कॉलोनी के गार्ड ने उन्हें फोन कर सूचना दी।सूचना पर वह घर पर पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ था।वही कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा मिला और उसमें रखे सोने के पेंडल,कानों के कुंडल, झुमकी,मंगलसूत्र,अंगूठी व चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख की नगदी गायब थी। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की इस बाबत पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
(विस्तार से देखिये👇)
https://youtu.be/-l-LGVhhHzw
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


3 Comments
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/de-CH/register?ref=UM6SMJM3
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.gate.com/share/XwNAUwgM
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.