मेरठ: बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा, 1 बच्ची की मौत, 2 बच्चे घायल
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ: बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा, 1 बच्ची की मौत, 2 बच्चे घायल

Spread the love
  • थाना कोतवाली क्षेत्र में बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा
  • गुदड़ी बाज़ार स्थित है मकान
  • 12 वर्षीय नाज़िया की मौके पर मौत
  • 2 बच्चे आयत व हमज़ा गंभीर रूप से घायल
  • 100 साल पुराना था मकान, काफी अरसे पड़ा था बंद

मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाज़ार स्थित एक मकान में खेल रहे बच्चों पर घर का छज्जा गिर गया। जिसमें 12 वर्षीय नाज़िया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे आयत और हमजा घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मकान लगभग 100 साल पुराना है। मकान के नीचे से दोपहर को तीनों बच्चे दुकान से चॉकलेट लेने जा रहे थे। तभी अचानक उनके उपर छज्जा गिर गया। बच्चे छज्जे के नीचे दब गए। जिसे देख मौके पर भारी भीड़ इक्ट्टा हो गई । आसपास के लोगों ने फौरन मलबा हटाकर बच्चों को निकाला। जिसमें नाजिया पुत्री अब्दुल अजीज की तो मौके पर ही मौत गई। जबकि 4 वर्षीय आयत पुत्री वाजिद गंभीर रूप से घायल है साथ ही 9 वर्षीय हमजा पुत्र आदिल का सर फटने के साथ पैर में भी चोटें आई हैं। जिसके चलते परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि यह मकान भाईयों की हिस्सेदारी में है। अबरार के हिस्से के मकान का छज्जा आता है जो बच्चों पर आ गिरा और ये बड़ा हादसा हो गया। इस मकान के काफी अरसे से बन्द होने की खबर है। मामले में डाक्टर प्रवीण कमार ने बताया कि परिजन तीन घायल बच्चों को लेकर आये थे। जिनमें से नाज़िया की पहले ही मौत हो चुकी थी। हमजा नामक बच्चे को सिर मे चोट हैं उसको निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सीओ अमित राॅय ने बताया कि घायल बच्चों के इलाज के लिये समुचित व्सवस्था की जायगी। हाजी अनवार के मकान का छज्जा बच्चों पर गिरा है। वहां पूछताछ की जा रही है। किन परिस्तिथियों में मकान गिरा है कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायगी।

 

 

 

4 Comments

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *