मेरठ पुलिस ने 100 लोगों को दिया नए साल का तोहफ़ा
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ पुलिस ने 100 लोगों को दिया नए साल का तोहफ़ा

Spread the love
  • मेरठ पुलिस का 100 लोगों को नए साल का तोहफा
  • पुलिस ने लोगों के लापता मोबाइल फोन उन्हें सौंपे
  • खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिले
  • मेरठ पुलिस को लोगों ने कहा थैंक्स
  • सर्विलांस टीम ने 21 लाख 100 मोबाइल किए बरामद

मेरठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता सर्विलांस सेल जनपद मेरठ द्वारा लगभग 21 लाख की कीमत के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान मैं पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। सर्विलांस सेल मेरठ द्वारा परिश्रम और मेहनत के बल पर विभिन्न कंपनियों के 100 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन मेरठ और अन्य जनपद व राज्यों से बरामद किए गए हैं। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर नागरिकों ने एसएसपी मेरठ और मेरठ पुलिस का धन्यवाद किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में योगेंद्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद मेरठ हेड कॉन्स्टेबल शाहनवाज राणा , नरेंद्र ,अमित ,आकाश चौधरी, चंद्रपाल राहुल ,दीपक ,मनवीर, अंकित सिरोही ,सोनू तेवतिया, अंजू चौहान आदि रहे।

 

https://youtu.be/CoOpyvo3778

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *