मेरठ: बदमाशों ने महिलाओं पर की थी फायरिंग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

मेरठ: बदमाशों ने महिलाओं पर की थी फायरिंग, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Spread the love
  • होली पर महिलाओं से हुई थी छेड़खानी़
  • पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
  • पांच दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी
  • इंसाफ के लिये एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलायें

होली का दिन विवादों से भरा था। शहर में जगह जगह विवाद हुए हैं। लेकिन यहां हम ज़िक्र कर रहे हैं। होली के दिन थाना कंकरखेड़ा में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ का जिसको लेकर पुलिस पर कार्रवाई न करने व पीड़ित महिलाओं से बदसुलूकी करने का आरोप है।

दरअसल, रोहटा रोड निवासी कुछ महिलाओं से रंग लगाने के बहाने बदमाशों ने छेड़खानी़ की थी। ये हरकत होली के दिन सौरव नाम के बदमाश ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की थी। विरोध करने पर नशे में धुत दबंगों ने महिलाओं को जमकर पीटा भी था। जिसमें 3 माह की गर्भवती महिला का गर्भपात भी हो गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। घटना को पांच दिन बीत गये और अभी तक आरोंपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इंसाफ के लिये एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कंकरखेड़ा पुलिस पर तहरीर फाड़ने का आरोप लगाया है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने बताया कि हमारे और हमारे बच्चों के साथ बदसुलूकी की गई। विरोध करने पर जमकर पिटाई कर दी। जब इंसाफ के लिये पुलिस का दरवाजा खटखटाया तो पुलिस ने उनके मुंह पर ही पुलिस ने तहरीर फाड़ दी। इतना ही नहीं पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर घर में घुसकर बदसुलूकी करने व धमकाने का आरोप लगाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=jzHyrSABKHg

 

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *