
मेरठ महोत्सव कल से, तैयारी पूर्ण, यातायात में भी परिवर्तन
शनिवार से शुरु होने जा रहे मेरठ महोत्सव की सभी तैयारियों को अमली जामा पहना दिया गया है। आज मंडलायुक्त, एडीजी ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। मेरठ के इतिहास में यह संभवत पहला मौका है जब इस तरह का आयोजन यहां किया जा रहा है। इसके चलते यातायात में भी आवश्यक परिवर्तन किये गये हैं।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मेरठ महोत्सव के दौरान निम्न यातायात सम्बन्धी डायवर्जन/पार्किग दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाना अति आवश्यक है।
1. विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी कलाकारों का प्रवेश सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट न0-01 से होगा।
2. विक्टोरिया पार्क कार्यक्रम स्थल में आने वाले सभी वीवीआईपी गणों का प्रवेश सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट न0-02 से होगा।
3. सभी वीआईपी/अन्य समस्त पदाधिकारीगण सर्किट हाऊस से गढ़वाली तिराहे से विक्टोरिया पार्क गेट न0-03 से प्रवेश कर सकेंगें।
4. सर्किट हाऊस चौराहा से सीताराम पुलिया की तरफ सभी प्रकार के सामान्य वाहन (दो पहिया/चार पहिया) प्रतिबन्धित रहेंगे, केवल पैदल ही आवागमन किया जा सकेगा।
5.सीताराम पुलिया की तरफ से कोई भी वाहन विक्टोरिया पार्क की तरफ नही आयेगा।
6.ऑप्टिकल तिराहा से कोई भी सामान्य वाहन विक्टोरिया पार्क एवं जेलचुंगी की ओर नही जा सकेगें।
7.सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का प्रवेश जेलचुंगी चौराहे की ओर से होगा, जो हाईड्रिल तिराहे से ऑप्टिकल तिराहे से गेट न0-04(चार पहिया वाहनों की पार्किग)एवं गेट न0-4ए(दो पहिया वाहनों की पार्किग)से विक्टोरिया पार्क में प्रवेश कर सकेगें।
8.हाईड्रिल तिराहा से गढ़वाली तिराहा के बीच सभी सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
9.सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का निकास गेट न0-3ए से होकर हाईड्रिल तिराहा से जेलचुंगी की तरफ होगा।
10.सभी प्रकार के सामान्य वाहन केवल जेलचुंगी चौराहा की तरफ से ही विक्टोरिया पार्क आयेगे अन्य किसी भी मार्ग से विक्टोरिया पार्क नही आयेगें।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/
1 Comment
Your words resonate with a timeless quality, as though they’ve been waiting to be discovered by someone ready to listen.