मेरठ: रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, पेट में मारी गोली
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ: रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला, पेट में मारी गोली

66 Views
  • दिन निकलते ही रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला
  • अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर टहलते वक्त गोली मारी
  • जमीनी विवाद के चलते किया गया हमला
  • रोहटा रोड निवासी सेवानिवृत्त है इंस्पेक्टर वीरेंद
  • हालत गंभीर के चलते बुजुर्ग कैलाशी अस्पताल में भर्ती

जमीनी विवाद के चलते रोहटा रोड निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरेंद्र को शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर के पेट में गोली लगी जिसके चलते उन्हे कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर को उस वक्त गोली मारी गई जब वह घर के बाहर टहल रहे थे। जैसे ही आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वीरेंद्र के परिजनों ने बताया है कि जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। परिजनों ने जो तहरीर दी है उसके अनुसार कुछ लोगों ने वीरेंद्र को पकड़कर गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है।

पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि उनको 6 बदमाशों ने गोली मारी है। जिसमें हिमांशु, अक्षय, अभिषेक, चिंटू व दो अन्य शामिल हैं। इसमें पहली गोली अभिषेक ने बुजुर्ग के सीने से सटाकर चलाई थी जो चूक गई। उसके बाद दूसरी गोली पेट में मारी गई। पीड़ित ने बताया कि उनका इन सभी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में आज सुबह जब वह घर के बाहर टहल रहे थे तो उनको गोली मार दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *