Meerut: 4 करोड़ की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

Meerut: 4 करोड़ की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • 4 करोड़ की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता के घर की थी चोरी
  • गार्ड को बेहोश कर दिया था चोरी को अंजाम
  • बीते 21 नवंबर को हुई थी चोरी की घटना

मेरठ में बीजेपी नेता की कोठी में 4 करोड़ की चोरी करने वाले नेपाली नोकर को पुलिस ने दबोच लिया है। 25 हजार के इनामी नेपाली नोकर लक्ष्मण को यूपी STF की मेरठ यूनिट ने गिरफ्तार किया है। बता दें बीते 21 नवंबर को बागपत रोड स्थित कमला नगर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के घर में गार्ड को बेहोश कर बदमाशों ने 4 करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान प्रदीप गुप्ता की बेटी की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। जिसके लिए वो दिल्ली गए हुए थे। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया था कि घटना से 5 दिन पहले ही प्रदीप गुप्ता ने नेपाली नौकर लगाया था। जबकि नौकर की कोई आईडी भी नहीं थी।
जिस तरह से शहर में नेपाली नौकर चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उससे साफ होता है कि जनपद में नेपाली गैंग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। यह नेपाली नौकर कम बजट में नौकरी का प्लान देकर लोगों का भरोसा जीत लेते हैं। उसके बाद घर में रखे केश और कीमती ज्वैलरी का सफाया कर देते हैं। ऐसे नेपाली नौकरों से सतर्क रहें।

https://youtu.be/15m77w4Txc8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *